गर्भवती महिलाओं को व्यायाम करना चाहिए या नहीं, दूर करें यह दुविधा

गर्भवती महिलाओं को व्यायाम करना चाहिए या नहीं, दूर करें यह दुविधा

सेहतराग टीम

महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय काफी इंपोर्टेंट होता है। इस समय महिलाएं अपने शरीर की काफी देखभाल करती है, जिससे उनके होने वाले बच्चे सही सलामत रहें। वही आपको बता दे कि इस समय महिलाओं के शरीर पर शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों होते हैं, जो काफी पीड़ा देती है। लेकिन उसके बावजूद भी एक गर्भवती महिला ये सोच कर खुश होती रहती है कि वो एक नए जीवन को जन्म देने वाली है। वही ऐसे तो सभी लोगों को पता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज बताएंगे, जिसे अधिकतर लोग मना करते है। जी हां जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे व्यायाम करने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि लोग सोचते है कि इससे बच्चे को तकलीफ होगी। तो आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्या सच में गर्भवती महिलाओं के व्यायाम करने से होने वाले बच्चे पर असर पड़ता है? उसके पहले आपको बता दे कि ऐसा कुछ भी नहीं है। गर्भवती महिलाओं को घर में छोटा-मोटा काम करते रहना चाहिएं। यही नहीं रोजाना टहलना भी उनके सेहत और उनके बच्चे लिए फायदेमंद होगा।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद इन तरीकों से महिलाएं घटा सकती हैं अपना वजन

प्रेंग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई तरह के बदलाव से गुजरती है,जिसमें से सबसे ज्यादा बड़ा बदलाव उनके वजन को लेकर होता है। दरअसल शुरुआत के 20 हफ्ते तक गर्भवती महिलाओं का वजन बढ़ता है। ऐसे में लभगभ 12 किलो वजन बढ़ने की सम्भावना रहती है। वही इस समय महिलाओं को तंदुरुस्त और चुस्त रहने की जरुरत होती है। क्योंकि अगर वो चुस्त और ठीक रहेंगी तभी जाकर उनका बच्चा भी तंदुरुस्त होगा। ऐसी स्थिती में गर्भवती महिलाओं को तंदुरुस्त रहने के लिए व्यायाम रोजाना करना काफी फायदेमंद होगा। ये उन महिलाओं के दिनचर्या को अच्छा बनाने में मदद करेगा। तो आइए आज हम आपको बताते है कि गर्भावस्था में महिलाओँ को क्या-क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान ज्यादा रखना चाहिए?

पढ़ें- गर्भावस्था से जुड़ी समस्‍याएं और सुझाव

व्यायाम संयम से जारी रखें

यदि आप गर्भावस्था से पहले व्यायाम में थे, तो अपनी दिनचर्या को 30 प्रतिशत तक कम करके उसे जारी रखें। ऐसे व्यायाम करें जिसमें आप सहज हों और थकान महसूस करने पर तुरंत रोक दें। यदि कोई भी स्वास्थ्य चिंता आपको व्यायाम के बाद परेशान करती है, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अपने चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही अपने व्यायाम को जारी रखें। कई बार ऐसा होता है कि प्रेग्नेंसी में कोई काम करने का मन नहीं करता। आपका नियमित रूप से व्यायाम करना आवश्यक बिल्कुल नहीं है।

पढ़ें- गर्भस्‍थ शिशु के बारे में गर्भवती मां को यहां मिलेगी काम की जानकारी

सुरक्षित रूप से शुरू करें

अगर गर्भावस्था से पहले व्यायाम करना आपके रुटीन में नहीं था, तो एक्सरसाइज के लिए किसी प्रमाणित ट्रेनर से सलाह लेकर धीरे-धीरे शुरुआत करना आपके लिए बेहतर होगा। केवल ऐसे व्यायाम करें, जिससे आप चुस्त महसूस करें। ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम न करें, क्योंकि यह आपको तुरंत थका सकता है। गर्भावस्था के दौरान सुबह योग के साथ दिन की शुरुआत करना सबसे अच्छा होगा। अपने घर के आस-पास किसी पार्क में कुछ देर घूमना आपके लिए लाभकारी होगा। खाना खाने के बाद, थोड़ी देर घर में टहलना आपके लिए बेहतर है। जो महिलाएं जल्द ही मां बनने वाली हैं, वे व्यायाम के लिए कोई एक समय तय न करें, अपने मूड और स्वास्थ्य के अनुसार व्यायाम करें।

पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान 50 फीसदी महिलाएं पीड़ित होती हैं इस बीमारी से, यहां लें जानकारी व सामान्य उपाय

संतुलन की समस्या

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पेट का वजन ज्यादा हो जाता, जिससे महिलाओं के लिए संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में मजबूती आने लगती है। इसके अलावा, एक स्वस्थ गर्भावस्था के लिए थोड़ा व्यायाम बेहद जरूरी है। ये व्यायाम स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करते हैं और इससे महिलाओं में चुस्ती भी आती है।

पढ़ें- सावधान! गर्भवस्था के दौरान ब्लड प्रेशर माँ व अजन्मे बच्चे के लिए बन सकता है खतरा

स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ भी करने से पहले, अपने स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। यदि आपको मधुमेह, अस्थमा जैसी अन्य बीमारी हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि व्यायाम न करें। इसके अलावा, कम प्लेसेंटा, गर्भपात का डर, समय से पहले बच्चे का जन्म का इतिहास, जैसी समस्याएं होने पर व्यायाम से बचना चाहिए। अगर आप पहले से ही किसी बीमारी की शिकार हैं, तो आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

गर्भावस्था के दौरान 50 फीसदी महिलाएं पीड़ित होती हैं इस बीमारी से, यहां लें जानकारी व सामान्य उपाय

स्तनपान के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाएंगी ये छोटी-छोटी बातें

स्तनपान के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाएंगी ये छोटी-छोटी बातें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।